शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. दद्दू का दरबार
  4. Yoga on elephants

दद्दू का दरबार : हाथी पर योग

दद्दू का दरबार : हाथी पर योग - Yoga on elephants
प्रश्न : दद्दू जी, मथुरा में बाबा रामदेव हाथी पर योग कर सुर्खियां बटोरना चाह रहे थे, पर हाथी के हिलने से वे बैलेंस नहीं संभाल पाए और नीचे गिर गए। आप क्या कहेंगे इस बारे में? 
 
उत्तर : देखिए शायद वे योग और स्टंट के मिश्रण का कोई प्रयोग कर रहे थे। इसके लिए संतुलन की जरूरत होती है, जो कि सर्कस में दिखाया जाता है। उन्हें चाहिए था कि या तो वे किसी सर्कस में जाकर ट्रेनिंग ले लेते या फिर सर्कस के ट्रेंड हाथी के ऊपर यह प्रयोग करते, जिसे पता होता है कि कब हिलना है और कब नहीं। बहरहाल इस नासमझी के कारण वे हास्य के पात्र तो बने ही, साथ ही सुर्खियों के स्थान पर बटोरने के लिए धूल मिली।