• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. गुदगुदी
  3. दद्दू का दरबार
  4. Daddoo Ka Darbar

दद्दू का दरबार : गरीब तानाशाह

Singapore
प्रश्न: दद्दू जी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के मुखिया किम जोंग उन के बीच सिंगापुर में होने वाली मुलाकात को लेकर पूरी दुनिया की नजर है। वहीं इसके लिए तैयारियां भी जोरों पर हैं। लेकिन, चौंकाने वाली खबर है कि उत्तर कोरिया किम जोंग का होटल खर्च उठाने की स्थिति में नहीं है। आप क्या कहेंगे इस विचित्र स्थिति के बारे में?

 
उत्तर: देखिए विदेश यात्रा के दौरान महंगी विदेशी होटल्स के खर्चों के भुगतान की हैसियत बहुत कम राष्ट्राध्यक्ष नेताओं के पास होती है। उनके सारे राजसी खर्चों का भार उनकी सरकार यानी उनके देश के करदाता उठाते हैं। अब उत्तर कोरिया की बर्बाद अर्थव्यवस्था के करदाताओं की जेबें खाली हैं तो इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए। अन्य सरकारों के लिए यह एक सबक है कि करदाताओं की गाड़ी कमाई के पैसे को पानी की तरह बहाया गया तो एक दिन उनकी जेब में भी विदेश यात्रा के पैसे नहीं होंगे।
ये भी पढ़ें
सोनम कपूर आहुजा का हसबैंड आनंद आहुजा के साथ रॉयल लुक