मोती एक फायदे अनेक
मोती : रॉयल व्यक्तित्व की पहचान
|
समुद्र से प्राप्त मोती आकार में ज्यादा अच्छा नहीं पाया जाता, इसलिए उसे कारीगरों द्वारा नए रूप में ढाला जाता है। आजकल कई कंपनियां इसका उत्पादन कर रही हैं। विभिन्न प्रकार के रंगों व आकर में पाया जाने वाला यह मोती आधुनिक नारी के पसंदीदा आभूषणों में शामिल हो गया है। इवनिंग वियर और सूट व साड़ी के साथ मोती से बना नेकलेस व अन्य आभूषण परफेक्ट मेचिंग देते हैं। मोती के बहुप्रचलित रंग सफेद, गुलाबी एवं क्रीम हैं।
| |
यदि आप भी मोती खरीदने जा रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि साधारण मोती अपनी सतह पर से प्रकाश को परावर्तित कर देता है, जबकि अच्छा एवं वास्तविक मोती भी ज्यादा चमक देता है।
मोती अन्य रत्नों की तरह राशि के अनुसार ग्रह शांति के लिए भी पहना जाता है। महिलाओं से लेकर कॉलेज तक की किशोरियों द्वारा मोती से बने सुंदर आभूषण पहने जाते हैं और अपनी छटा बिखेरते हैं।
इन्हीं रंग-बिरंगे मोतियों से बनी अँगूठियाँ, नेकलेस, कान की बाली एवं ब्रेसलेट् विदेशियों द्वारा भी शौक से पहने जाते हैं। तो जाइए आप भी अपने बजट के अनुसार मोतियों से बने सुंदर आभूषण खरीदिए।

