गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. फैशन
  4. raksha bandhan latest mehndi design
Written By

रक्षाबंधन : मेहंदी के बिना श्रृंगार अधूरा, ये हैं लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस

रक्षाबंधन : मेहंदी के बिना श्रृंगार अधूरा, ये हैं लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस - raksha bandhan latest mehndi design
रक्षाबंधन पर मेहंदी के बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा ही है, इस त्योहार जब मेहंदी लगवाएं तो ये भी जान लें कि कैसी डिजाइन का है लेटेस्ट ट्रेंड। इन दिनों मेहंदी केवल हाथ और पैर पर ही नहीं बल्कि पीठ, बाजूबंद यहां तक कि नाभि पर भी लगवाने का ट्रेंड हैं। आज डिजाइनर ड्रेस व ज्वेलरी के साथ-साथ डिजाइनर मेहंदी का चलन जोरों पर है। आइए जानते हैं, इस रक्षाबंधन की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस -
 
1 फैंटेसी स्टाइल मेहंदी :
 
फैशन के इस दौर में जहां फैंटेसी मेकअप का चलन जोरों पर है ऐसे में फैंटेसी मेहंदी कैसे पीछे रह सकती है। फैंटेसी स्टाइल मेहंदी युवाओं में काफी पसंद की जा रही है। इसमें आपकी पोशाक व ज्वेलरी के अनुसार आपके हाथों पर मेल खाते रंगों से डिजाइन बनाया जाता है। 
 
इसमें फैंटेसी मेकअप में प्रयोग किए जाने वाले रंगों का ही प्रयोग होता है। फिर डिजाइन को रंग-बिरंगे स्टोन, नगों या फिर कुंदन आदि से सजाया जाता है। ये मेहंदी देखने में काफी खूबसूरत लगती है।
 
2 जरदोजी मेहंदी :
 
जरदोजी मेहंदी सिल्वर या गोल्डन शेड लिए होती है। मेहंदी रचे हाथों में सिल्वर या गोल्डन चमकीलियों से डिजाइन बनाया जाता है। ये मेहंदी भी देखने में काफी सुंदर लगती है।
 
 
3 अरेबियन मेहंदी :
 
अरेबियन स्टाइल में मोटे-मोटे फूल-पत्तियों वाले डिजाइन आजकल खूब चलन में हैं। अरेबियन मेहंदी में ब्लैक केमिकल से आउट लाइन कर बीच में हरी मेहंदी से शेडिंग या उसे पूरा भर दिया जाता है। काले व सुर्खलाल रंग लिए इस मेहंदी पर भी आप अपनी पोशाक के रंग व डिजाइन के अनुसार रंग-बिरंगे स्टोन या कुंदन लगवा सकते हैं।
 
4 राजस्थानी या मारवाड़ी मेहंदी :
 
राजस्थानी व मारवाड़ी मेहंदी भी फैशन में है। इस स्टाइल की मेहंदी में बाजूओं पर भी कड़े के स्टाइल में डिजाइन बनाया जाता है।
 
5 कीमत :
 
अरेबियन मेहंदी की कीमत 25 से लेकर 500 रुपए एक हाथ तक की है। शादियों/ त्योहारों या भारी डिजाइन के अनुसार इनकी कीमत बढ़ जाती है। फैंटेसी स्टाइल की कीमत भी थोड़ी ज्यादा है।

ये भी पढ़ें
राखी से पहले हेयरकट कराने जा रही हैं? तो ये 5 बातें जरूर जान लें