गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. फैशन
  4. navratri 9 days 9 eye makeup styles
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (06:57 IST)

Navratri Trending Eye Makeup 2021. 9 दिन तक करें अलग-अलग स्टाइल में आई मेकअप

Navratri Trending Eye Makeup 2021. 9 दिन तक करें अलग-अलग स्टाइल में आई मेकअप - navratri 9 days 9 eye makeup styles
आंखें जितनी खूबसूरत होती है सुंदरता अधिक बढ़ जाती है। तो कई बार सिर्फ आंखों का मेकअप करने मात्र से सौंदर्य में चार चांद लग जाते हैं। पहले के मुकाबले आंखों का मेकअप सिंपल तो सभी करते हैं लेकिन अलग तरह से करने पर आपका लुक बदल जाता है। वहीं नवरात्रि में 9 दिन तक आप भी अलग - अलग प्रकार से आई मेकअप कर सकते हैं जो आपको अलग लुक देगा और आपको भी अच्छा लगेगा। तो आइए जानते हैं किस प्रकार अलग-अलग तरह से आई मेकअप किया जा सकता है।
 
1.सिंपल आई मेकअप - यह काफी सिंपल होता है। इसमें आपको सिर्फ आई लाइनर और काजल लगाना रहता है। हालांकि, दिनरात या ऑफिस के दौरान इस तरह का मेकअप आसानी से कर सकते हैं।

2.शिमरी आई मेकअप - गरबा करने जा रहे हैं तो यह आई मेकअप जरूर करें। इसमें आपको अपनी आई -लिड पर शिमर आईशैडो या ग्लिटर लगाना होता है। पार्टियों के दौरान इस तरह का आई मेकअप सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इसका यह फायदा भी है कि ग्लिटर जल्दी नहीं निकलता है। वह लंबे वक्त तक टिका रहता है।

3.कैट आई मेकअप - 90 के दशक का यह ट्रेंड आज भी फॉलो किया जाता है। आंखों के आखिरी छोर तक लाइनर लगाया जाता है। और वह थोड़ा सा मोटा होता है।

4.कट क्रीज आई मेकअप - इसमें ऊपरी आंखों पर क्रीज बनाना होता है। और  आंखों के नीचे आई शैडो बनाना होता है। यह बेहद सुंदर लुक देता है।

5.स्मोकी आई मेकअप - अगर आप किसी दिन काले रंग की ड्रेस पहन रहे हैं तो स्मोकी आई बहुत अच्छा लगेगा। साथ ही यह काफी ट्रेंड में भी रहता है। इसमें आंखों में अक्सर काले रंग या भूरे रंग को थोड़ा डार्क आइषैडो लगाकर स्मज करना होता है।

6.ग्रेडिएंट आई मेकअप - यह आई मेकअप काफी अच्छा लगता है। और इन दिनों काफी ट्रेंडिंग में भी है। इसमें दो अलग-अलग रंग का उपयोग किया जाता है। जिसमें एक डार्क होता है दूसरा लाइट कलर होता है। दोनों को थोड़ा -थोड़ा मर्ज किया जाता है।

7.हैवी आई लाइनर - ग्लैमरस लुक के लिए यह आईलाइनर सबसे अच्छा होता है। इसमें आपको आंखों पर हैवी आईलाइनर लगाना होता है। इसके बाद आपको काजल या अन्य कुछ भी लगाने की जरूरत नहीं होती है।

8.ब्राइडल आई मेकअप - ब्राइडल आई मेकअप बहुत सिंपल और लाइट होता है। इसमें अधिकतम गुलाबी रंग के शेड का इस्तेमाल किया जाता है। जो सभी प्रकार की ड्रेस पर सुट करता है।

9.स्टोन आई मेकअप - इन दिनों यह काफी ट्रेंडिंग में है। एक्ट्रेस और मॉडल्स अक्सर इस तरह का आई मेकअप करती हैं। इसमें अलग-अलग तरह से क्रिस्टल और स्टोन का प्रयोग किया जाता है। यह आई मेकअप को ग्लैमरस और मॉर्डन लुक देता है। आप भी इसे ट्राई कर सकती है।
 
ये भी पढ़ें
Navratri 2021: व्रत के साथ इन 5 आसान तरीकों से करें बॉडी को डिटॉक्स