फैशन इंफ्लूएंसर नैंसी त्यागी ने कान्स 2024 में पहनी 20 किलो की ड्रेस, इसकी खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान
Cannes 2024 के लिए खुद बनाई ड्रेस, जानें कौन हैं नैंसी त्यागी?
Cannes 2024
खुद बनाई कान्स 2024 की ड्रेस:
नैंसी त्यागी ने कान्स 2024 के लिए बेबी पिंक कलर का फ्रिल गाउन पहना था। पहली नजर में यह गाउन बेहद सिंपल और क्लासी लगता है, लेकिन इसके पीछे कई खास बातें छिपी हैं। सबसे खास बात यह है कि इस गाउन को किसी डिजाइनर ब्रांड ने नहीं, बल्कि खुद नैंसी ने डिजाइन करके कस्टमाइज करवाया है। इस ड्रेस का वजन 20 किलो से भी ज्यादा है। ALSO READ: Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai ने दूसरे दिन पहना यूनिक पीकॉक स्टाइल गाउन
इस लुक की कुछ और खास बातें इस प्रकार हैं:
- नैंसी ने इस साल कान्स में डेब्यू किया है।
- इस गाउन को बनाने में 30 दिन से भी ज्यादा का समय लगा है।
- इसे बनाने के लिए 1000 मीटर से भी ज्यादा कपड़ा इस्तेमाल किया गया है।
- नैंसी ने खुद इस पूरे लुक को कस्टमाइज किया है।
ऐसे किया अपने कान्स 2024 लुक को स्टाइल:
स्टाइलिंग की बात करें तो नैंसी ने ओपन कर्ल्स हेयर स्टाइल के साथ मॉव किप कलर और नो मेकअप लुक अपनाया है। साथ ही, उन्होंने हाथों में प्लेन बेबी पिंक कलर के ग्लव्स पहने हैं। ग्लव्स के ऊपर उन्होंने डायमंड रिंग्स पहनी हैं जो लुक को और भी ज्यादा क्रिएटिव बनाती हैं। उन्होंने हैवी गाउन के कारण अपने मेकअप और ज्वेलरी को सिंपल रखा है।
नैंसी त्यागी के बारे में और जानकारी:
- नैंसी त्यागी उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव बरनावा की रहने वाली हैं।
- वो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जो अपनी मनमोहक रीलों के लिए जानी जाती हैं।
- वो एक कुशल फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट भी हैं।
- वो कम बजट में बेहतरीन और डिजाइनर आउटफिट तैयार करने में माहिर हैं।
हालांकि नैंसी त्यागी ने अपने Instagram अकाउंट पर कान्स 2024 के दूसरे आउटफिट के बारे में भी पोस्ट किया है। यह ड्रेस भी उन्होंने खुद बनाई है और इस ड्रेस को बनाने के लिए उन्होंने साड़ी के कपड़े का इस्तेमाल किया है। यह लुक भी काफी क्लासी और स्टाइलिश है। यह किसी आर्ट से कम नहीं है।

