सम्बंधित जानकारी
- गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे
- Sunglasses लेते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, आंखों को धूप से बचाएंगे इस तरह के चश्मे
- lifestyle: दुनिया के सबसे महंगे कपड़े कौन से हैं
- क्या होता है Dopamine Dressing? इन टिप्स की मदद से करें इस ट्रेंड को फॉलो
- बजट पेश करते समय बेहद खास होती हैं निर्मला सीतारमण की साड़ी, जानें हर रंग का महत्व
Summer Fashion Trends: समर में दिखना है कूल तो ट्राई करें इस तरह के ब्राइट और ट्रेंडी ऑउटफिट
गर्मियों के मौसम को खास बनाने के लिए ऐसे करें अपने कपड़ों को स्टाइल
Summer Fashion Trends
1. दीपिका की यह ट्रेंडी पेस्टल ब्लू कलर की ड्रेस काफी कूल है। बड़े चेक प्रिंट इस ड्रेस को और भी सुंदर बनाते हैं। यह स्टाइल काफी ज्यादा ट्रेंड में है और आप भी इस समर सीजन इस स्टाइल को ट्राई कर सकते हैं। आप इस तरह की ड्रेस लंच, डेट या हॉलिडे पर पहन सकते हैं। इस स्ट्रेस के साथ वाइट स्नीकर या हील्स अच्छे लगेंगे। एक अच्छा हेयरस्टाइल इस ड्रेस को खास बनाएगा। ALSO READ: Sunglasses लेते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, आंखों को धूप से बचाएंगे इस तरह के चश्मे
2. गर्मियों के मौसम में पेस्टल या हलके रंग आंखों को बहुत सूथिंग लगते हैं। साथ ही इस तरह के कलर गर्मियों के लिए परफेक्ट होते हैं क्योंकि यह गर्मी को आसानी से अब्सोर्ब नहीं करते हैं। आप इस तरह के कलर अपने स्टाइल में शामिल कर सकते हैं। यह दिखने में काफी कूल, ट्रेंडी और डिसेंट होते हैं।
3. गर्मियों का मौसम ब्राइट कलर पहनने के लिए एक दम परफेक्ट है। आप इस सीजन में रेड ड्रेस, टी शर्ट या टॉप पहन सकते हैं। इस तरह की ओवरसाइज्ड टी शर्ट भी गर्मियों के मौसम के लिए बहुत आरामदायक होती है। साथ ही स्टाइल करने में भी यह बहुत आसान है। आप गर्मियों के मौसम में इस तरह की टी शर्ट एक अच्छे जीन्स के साथ स्टाइल कर सकते हैं।
4. ब्लू और वाइट स्ट्रिप वाली शर्ट आज कल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। यह देखने में बहुत कूल और प्रोफेशनल लगती है। इन शर्ट की खास बात यह है कि आप इसे कैसुअल और फॉर्मल, दोनों तरीकों से स्टाइल कर सकते हैं। कैटरीना की तरह आप भी अच्छा सा हेयरस्टाइल बनाकर इस स्टाइल को कम्पलीट कर सकते हैं।
इन ब्राइट और ट्रेंडी कलर के आउटफिट को पहनकर आप इस समर सीजन में अपने लुक को अपग्रेड कर सकते हैं और हर किसी की तारीफें बटोर सकते हैं। याद रखें, समर सीजन में कंफर्ट और स्टाइल दोनों का ध्यान रखना जरूरी है। तो, अपने पसंदीदा ब्राइट कलर के आउटफिट पहनें और इस समर सीजन का भरपूर आनंद लें!
