सम्बंधित जानकारी
- करवा चौथ पर खास अंदाज में लगाएं सिंदूर, दिखेंगी सुंदर
- केवल 10 मिनट में बन जाएगी ये सरल और सुंदर 5 मेहंदी डिजाइन
- Karwa Chauth Mehndi Design 2022 : करवा चौथ पर मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन
- Karwa Chauth Hair Accessories : बालों की 5 एसेसरीज देगी परफेक्ट इंडियन लुक
- करवा चौथ 2022 पर अगर किए 10 काम, तो नहीं मिलेगा करवा माता का वरदान
Karwa Chauth Fashion Tips : करवा चौथ पर जानिए 5 फैशन आइडियाज
karwa chauth 2022
करवा चौथ (karwa chauth 2022) का पर्व है और इस दिन महिलाएं अपने पति के सामने सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। जिसके लिए शायद आपने भी तैयारियां शुरू कर दी होगी। लेकिन अक्सर गाड़ी उस मुकाम पर अटक जाती है कि, 'मैं क्या पहनूं'। यह सोचते-सोचते त्योहार ही आ जाता है।
अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो घबराएं नहीं। आज यह पोस्ट पढ़कर समझ जाएंगे कि आप किस तरह का वर्क इस बार पहनना पसंद करेंगे।
तो जानते हैं इस करवा चौथ पर 5 टॉप फैशन आइडियाज के बारे में-karwa chauth top trending fashion ideas
1. पेंट स्टाइल साड़ी- अगर आप किसी क्लब में करवा चौथ मना रहे हैं तो और आप कुछ इंडो वेस्टर्न पहनना चाहते हैं तो प्लाजो के साथ साड़ी अच्छी लगेगी। इसलिए ये स्टाइल आप आराम से कैरी कर सकती है।
2. सिक्वेंसिंग- यह पैटर्न इन दिनों काफी ट्रेंडिंग है। साड़ी, कुर्ता प्लाजो, इंडो-वेस्टर्न, वेस्टर्न टॉप हर स्टाइल में यह पैटर्न काफी पसंद किया जा रहा है। यह सदाबहार पैटर्न है। पार्टी वियर लुक के लिए यह पहली पसंद है। इसके बाद आप अलग नहीं बल्कि मेचिंग की ही ज्वेलरी पहने। अगर आपको हैवी लुक चाहिए तो डार्क कलर पहने और लाइट लुक चाहिए तो लाइट कलर पसंद करें। जी, दोनों का पैटर्न एक ही है लेकिन रंग से बहुत अधिक फर्क पड़ जाता है।
3. मिरर वर्क- जी हां, इन दिनों मिरर वर्क बहुत ट्रेंडिंग है। फिर आप इस वर्क में साड़ी भी पहन सकते हैं या प्लाजो और कुर्ती भी पहन सकते हैं। यह स्टाइल आपको एकदम गर्लिश लुक देगा। जिसमें आप यंग और खूबसूरत लगोगी।
4. बेल्ट स्टाइल- अभी तक बेल्ट सिर्फ इंडो वेस्टर्न या जींस पर लगाया करते थे लेकिन साड़ी पर यह खूब जंचता है। साड़ी विथ बेल्ट काफी ट्रेंडिंग स्टाइल है। यह आपको इंडो वेस्टर्न लुक देगा। साथ ही किसी भी फंक्शन और फेस्टिवल में आप इसे पहन सकती हो।
5. शिमर- अगर आपको एकदम तामझाम पसंद है तो शिमर का कलेक्शन बहुत अच्छा लगता है। इसमें आप गोल्ड, सिल्वर, ग्रे रंग या कोई लाइट कलर पसंद कर सकते हैं। ताकि उसे कहीं भी पहन सकें। आप फुल शिमर नहीं पहनते हुए हाफ शिमर और हाफ प्लेन भी पहन सकते हैं। साथ ही आपको क्रिएटिविटी पसंद है तो आप अपनी पसंद से साड़ी भी सिला सकते हैं इस पैटर्न में।
