शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. BJP Kisan Morcha president retaliates on Rakesh Tikait
Written By
Last Modified: रविवार, 5 सितम्बर 2021 (19:37 IST)

BJP किसान मोर्चा अध्यक्ष का Rakesh Tikait पर पलटवार, 'किसान के कंधे पर रखकर बंदूक चलाई जा रही है'

BJP किसान मोर्चा अध्यक्ष का Rakesh Tikait पर पलटवार, 'किसान के कंधे पर रखकर बंदूक चलाई जा रही है' - BJP Kisan Morcha president retaliates on Rakesh Tikait
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने मुजफ्फरनगर में हुई 'किसान महापंचायत' को रविवार को 'चुनाव रैली' करार दिया और इसके आयोजकों पर उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीति करने का आरोप लगाया।

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा रविवार को आयोजित ‘किसान महापंचायत’ में उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों से हजारों किसानों ने भाग लिया। भाजपा के किसान मोर्चा प्रमुख एवं सांसद राजकुमार चाहर ने एक बयान में दावा किया कि ‘महापंचायत’ के पीछे का एजेंडा राजनीति से जुड़ा है, न कि किसानों की चिंताओं से।

उन्होंने कहा कि यह किसान महापंचायत नहीं, बल्कि राजनीतिक एवं चुनावी बैठक थी तथा विपक्ष और संबंधित किसान संगठन राजनीति करने के लिए किसानों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
चाहर ने दावा किया कि किसी अन्य सरकार ने किसानों के लिए इतना काम नहीं किया है, जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले सात साल में किया है। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले नौ महीने से दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हुए हैं।(भाषा)
ये भी पढ़ें
राजस्थान में 5 बच्चों की डूबने से मौत, CM गहलोत ने जताया दु:ख