• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Kisan Mahapanchayat
Written By
Last Updated : बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (09:41 IST)

किसान महापंचायत में अन्नदाताओं का डटे रहने का ऐलान

किसान महापंचायत में अन्नदाताओं का डटे रहने का ऐलान | Kisan Mahapanchayat
करनाल। किसान महापंचायत का आंदोलन नित नए मोड़ ले रहा है। अन्नदाताओं ने बसताड़ा टोल प्‍लाजा पर 28 अगस्त को हुए लाठीचार्ज के विरोध में डटे रहने का ऐलान कर दिया है। प्रशासन से बातचीत विफल होने के बाद किसान बैरिकेड्स तोड़ते हुए लघु सचिवालय पहुंच गए। यहीं उनकी लंगर व्यवस्था है और यहीं टेंट लगाए जाएंगे।

 
किसान यह जानते हैं कि कृषि कानूनों को वापस लेना और एमएसपी की गारंटी देना राज्य सरकार के बस की बात नहीं है। इसलिए करनाल की किसान महापंचायत मृतक किसान सुशील काजल को न्याय दिलाने पर ही मुख्य रूप से केंद्रित रही। महापंचायत शुरू होने से पहले सुबह करीब डेढ़ घंटा अच्छी बारिश हुई। बावजूद इसके हजारों की संख्या में किसान नई अनाज मंडी पहुंचे। प्रदेश सरकार भी अपनी ओर से पूरी तरह कमर कस चुकी थी। किसानों का ऐलान था कि यदि मृतक सुशील काजल को न्याय नहीं मिलता, तो वे करनाल का लघु सचिवालय का घेराव करेंगे और वहीं डटे रहेंगे।(फ़ाइल चित्र)
ये भी पढ़ें
बाइडन का बड़ा बयान, समझ नहीं पा रहे हैं चीन और पाकिस्तान, तालिबान के साथ उन्हें क्या करना है?