1. चुनाव 2022
  2. विधानसभा चुनाव 2022
  3. रोचक किस्से
  4. sports minister runs to file his nomination

UP election : दौड़ते हुए नामांकन के लिए पहुंचे खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, जानिए‍ कितनी है उनकी संपत्ति...

UP election
बलिया। उत्तर प्रदेश चुनाव में शुक्रवार को उस समय दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब राज्य के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी नामांकन भरने के लिए दौड़ते हुए पहुंचे। 
 
दरअसल तिवारी को 3 बजे नामांकन भरना था, वे लेट हो गए। इस पर वे दौड़ते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचे और अपना नामांकन भरा। उन्हें भाजपा ने बलिया से टिकट दिया है।
 
मंत्री उपेंद्र तिवारी द्वारा नामांकन के साथ दाखिल ‍‍किए गए हलफनामे के अनुसार, उनकी के पास 2 करोड़ 85 लाख 74 हजार 632 रुपए की संपत्ति है। इसमें 2 करोड़ 41 लाख 83 हजार 632 रुपए की चल और 43 लाख 91 हजार की अचल संपत्ति है। 2017 में उपेन्द्र तिवारी के पास एक करोड़ 48 लाख 20 हजार 33 रुपए की संपत्ति थी। इस प्रकार 5 वर्षों में चल सम्पत्ति में करीब एक करोड़ 20 लाख तथा अचल संपत्ति में करीब 17 लाख रुपए की वृद्धि हुई है।
 
मंत्री के पास वाहन के नाम पर 2003 मॉडल की एक क्वालिस गाड़ी है। इसकी कीमत 59 हजार 763 रुपए हैं। लगभग 200 ग्राम सोना है। 93 लाख रुपए का कर्ज भी है। 
 
अगला लेख
मथुरा में सीएम योगी की सभा में उमड़ी भीड़, भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ FIR