मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. FIR against Akhilesh Yadav and Jayant in Greater Noida
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (17:54 IST)

अखिलेश यादव और जयंत के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में FIR

यूपी विधानसभा चुनाव 2022
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। 
 
जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव और जयंत के खिलाफ एफआईआर ग्रेटर नोएडा के दादरी थाने में दर्ज की गई है। इनके अलावा समाजवादी पार्टी के दादरी से उम्मीदवार राजकुमार भाटी, गौतमबुद्धनगर एसपी प्रमुख इंद्रा प्रधान एवं 300-400 अन्य लोगों के खिलाफ भी कोरोना गाइडलाइंस एवं चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। 
 
जानकारी के मुताबिक सपा प्रमुख अखिलेश यादव और चौधरी जयंत गुरुवार को दादरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से वोट मांगे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान जमकर पटाखे फोड़े गए थे। 
ये भी पढ़ें
सिद्धू के निशाने पर हाईकमान! ऊपर बैठे लोग चाहते हैं पंजाब में कमजोर CM