रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. BJP has taken the state forward in the race for development: Keshav Maurya
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (20:05 IST)

भाजपा ने विकास की दौड़ में प्रदेश को आगे बढ़ाया : केशव मौर्य

भाजपा ने विकास की दौड़ में प्रदेश को आगे बढ़ाया : केशव मौर्य - BJP has taken the state forward in the race for development: Keshav Maurya
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्रदेश को विकास की दौड़ में बहुत आगे बढ़ाया है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है।
 
हरप्रसाद राजाराम आदर्श इंटर कॉलेज, बटेश्वर रोड में बाह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्रदेश को विकास की दौड़ में बहुत आगे बढ़ाया है। 
Koo App
आज जनपद आगरा की फतेहपुर सीकरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री बाबूलाल चौधरी जी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया और कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में चौमुखी विकास किया है। गरीबों को राशन दिया है, जब कोरोना काल में लोग परेशान थे तब सरकार ने एक अभिभावक बनकर जनता की सेवा की। भाजपा के लिए सत्ता का अर्थ सेवा है देश की सेवा एवं प्रदेश की सेवा। - Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 4 Feb 2022
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। सरकार की योजना किसानों को सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय का लाभ प्रदेश की जनता को मिला है।
Koo App
हरप्रसाद राजाराम आदर्श इण्टर कॉलेज, बटेश्वर रोड में बाह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह जी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया और कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्रदेश को विकास की दौड़ में बहुत आगे बढ़ाया है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। सरकार की योजना किसानों को सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय का लाभ प्रदेश की जनता को मिला है। - Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 4 Feb 2022
वहीं, आगरा की फतेहपुर सीकरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल चौधरी के समर्थन में आयोजित सभा में मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को राशन दिया है, जब कोरोना काल में लोग परेशान थे तब सरकार ने एक अभिभावक बनकर जनता की सेवा की। भाजपा के लिए सत्ता का अर्थ सेवा है देश की सेवा एवं प्रदेश की सेवा।
Koo App
सती माता मंदिर के निकट धीमिश्री में फतेहाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री छोटे लाल वर्मा जी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया और कहा कि इस बार जनता ने यूपी में फिर से भाजपा सरकार लाने की योजना बना ली है और भाजपा 300 सीटों से भी ज्यादा हासिल करके सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार ने सड़कों का जाल बिछाकर उप्र में विकास की गंगा बहा दी है। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। - Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 4 Feb 2022
सती माता मंदिर के निकट धीमिश्री में फतेहाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी छोटे लाल वर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता ने यूपी में फिर से भाजपा सरकार लाने की योजना बना ली है और भाजपा 300 सीटों से भी ज्यादा हासिल करके सरकार बनाएगी।
ये भी पढ़ें
सपा राज में वापस होते थे आतंकवादियों के मुकदमे - जेपी नड्डा