वाल्देन के साथ अच्छा सुलूक करें
|
इसके बाद जिन्नात (एक प्राणी जिसे आग से पैदा किया गया है और वह दिखाई देता है) का जिक्र है। सुरा-ए-मोहम्मद में कहा गया है कि जो अल्लाह की राह से रोके, वह काफिर है। इसी आयत में जिहाद (धर्म के लिए विधर्मियों से युद्ध) का भी हुक्म आया है। शैतान ईमान वालों को बहकाता है और बहक जाते हैं वे काफिर हैं। उनका मुकाबला करो। उनमें परिवर्तन की कोशिश करो।
सुरा-ए-फतह में है कि जिन लोगों ने हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलेहिस्सल्लम के हाथ पर बेअत (आज्ञा पालन का वादा) कि यानी अल्लाह से बेअत की। जो इस अहद या वादे को तोड़ेगा, अल्लाह उन्हें यातनाएँ देगा। इसके बाद सुरा-ए-हुजरात में नैतिक आचरण की शिक्षा पर जोर दिया गया है। मुसलमानों को आहाबे-मजलिस (सभा) और अच्छे लहजे में बातचीत करने की तहजीब सिखाई गई है।
जो बदअखलाक (जिसमें शिष्टाचार न हो) हैं, उनके नेक आमाल (आचरण) भी जाया (नष्ट) हो जाएँगे। आपस के मामले आपस में सुलझाएँ और गीबत (चुगलखोरी) की मुर्दार (मृत पशु) खाने से तुलना की गई है। सुरा-ए-काफ में नेकी-बदी (अच्छाई-बुराई) के उन फरिश्तों का जिक्र है, जो हर पल इंसान के साथ रहते हैं। इसलिए इंसान अपने कर्मों पर ध्यान दें। इंसान के हर कर्म का कयामत के दिन हिसाब होगा।

