1. धर्म-संसार
  2. »
  3. व्रत-त्योहार
  4. »
  5. ईद

क्यों इतना अहम है बड़ा रोजा 'शबे कद्र'

शबे कद्र
आप नबीए करीम स.अ.व. ने फरमाया कि जब शबे कद्र आती है तो अल्लाह तआला के हुक्म से हजरत जिबरईल अलैहिस्सलाम एक सब्ज झंडा लिए फरिश्तों के साथ जमीन पर नुजूल फरमाते हैं। फिर हजरत जिबरईल अलै. फरिश्तों को हुक्म देते हैं कि जो कोई मोमिन आज रात कियाम में(इबादत में खड़े), नमाज में या जिक्र अल्लाह में मशगूल है, उससे सलाम व मुसाफा (हाथ मिलाओ) और उसकी दुआ पर आमीन कहो।

ये सिलसिला सुबह तक चलता रहता है। सुबह जब वापसी का वक्त होता है तो फरिश्ते पूछते हैं कि आपने प्यारे हबीब अहमदे मुख्तार स.अ.व. की उम्मत के बारे में क्या किया? हजरत जिबरईल अलै. फरमाते हैं अल्लाह ने उन लोगों पर खुसूसी (विशेष) नजरें करम फरमाईं और चार किस्म के लोगों के अलावा तमाम लोगों को माफ किया (1) शराब का आदी (2) वालदैन (माँ-बाप) की नफरमानी या इज्जत न करने वाला (3) कतअ रहमी यानी रहम न करने वाला। (4) वो जो दूसरों से बुगज (जलना) और कीना (ऊपर से दोस्ती और अंदर से दुश्मनी) रखता हो।