1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. विजयादशमी
  4. Dussehra par vahan kharide aur puja ke shubh muhurt bataiye

दशहरे पर वाहन खरीदने और पूजन करने के शुभ मुहूर्त कौनसे हैं?

astrology
दशहरे यानी विजयादशमी के दिन वाहन खरीदने और उसकी पूजा करने का प्रचलन है। यदि पुराना वाहन है तब भी उसकी साफ-सफाई करके उसकी पूजा की जाती है और उसे फूलमाला पहनाई जाती है। इस दिन वाहन को इसलिए महत्व दिया जाता है क्योंकि श्रीराम ने ही युद्ध जीतने के बाद उनके जो भी जड़ और चेतन सहयोगी थे उन सभी को कृतज्ञता प्रकट कर उन्हें उपहार दिए थे। आओ जानते हैं वाहन खरीदी और पूजा के शुभ मुहूर्त।
 
5 अक्टूबर 2022 के शुभ मुहूर्त | 5 October 2022 Shubh muhurt:
 
खरीदी का शुभ मुहूर्त अमृत काल : सुबह 11:33 से दोपहर 01:02 तक। इस मुहूर्त में खरीदी कर सकते हैं।
 
पूजा का शुभ मुहूर्त अपराह्न काल : दोपहर 01:20:11 से 03:41:37 तक सबसे शुभ मुहूर्त। इसमें शमी पूजा, श्रीराम पूजा, देवी पूजा, वाहन पूजा कर सकते हैं। 
 
वाहन और शस्त्र पूजा का विजय मुहूर्त : दोपहर 02:26 से 03:13 तक। इस मुहूर्त में शास्त्र पूजा और वाहन पूजा कर सकते हैं।
अगला लेख
मां सिद्धिदात्री की आरती : नवरात्रि के नौवें दिन इस आरती से प्रसन्न होंगी देवी