दीपावली पर आपका सजना-सँवरना..
|
दिवाली के त्योहार पर महिलाएँ जितने चाव से अपने घर-द्वार को सजाती-सँवारती हैं। उतने ही चाव से अपने सजने-सँवरने पर भी ध्यान देती है। आए दिन नित-नए बदलते आधुनिकता भरे फैशन के कारण सजने-सँवरने के सोच में भी काफी बदलाव आया है।
अब लोगों की सोच भी अब तेजी से बदल रही है। अब ज्यादा साजो-सामान की जगह सिंपल तरीके से सजने को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। यही सोच अब त्योहारों पर भी अपना असर दिखा रही है। यही वजह है कि दिवाली की खरीददारी में भी महिलाएँ प्राकृतिक चीजों की ज्यादा माँग कर रही हैं। महिलाओं के साथ-साथ बच्चों के लिए भी कपड़ों के नए और स्टाइलिश स्टॉक बाजार में उपलब्ध हैं। इसी अनुरूप दीपावली पर खास कपड़े और ज्वेलरी खरीदी जाती हैं।
दीपावली पर्व पर महिला और युवतियों का पार्लर जाकर सजना-सँवरना बहुत मायने रखता है। इसके लिए 8-10 दिन पूर्व ही महिलाएँ ब्यूटिपार्लर जाकर, वैक्सिंग, आइब्रो, हेयर सेटिंग, फेशियल और भी कुछ न कुछ नया करके दिवाली के जगमग जलते दीयों की रोशनी में अपनी खूबसूरती निखारकर अपने पतियों को रिजाने का काम करती है।
|
इस अवसर पर पहनावा भी खास मायने रखता है। जैसे युवतियों के लिए साड़ी पहनना बहुत मायने रखता हैं क्योंकि इस पहनावे से उनका लुक बहुत ही शानदार और लुभावना हो जाता है। कई युवतियाँ परंपरानुसार चूड़ीदार पर फैशनेबल कुर्त्ता भी पहन सकती हैं।
अगर आप जरी वर्क, एम्ब्रयाडरी, तारे-सितारे वाले लहँगा चोली पहनना चाहती हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि चोली पर ज्यादा भरा हुआ वर्क ना हो। लहँगे पर लंबी चोली हो तो बहुत ही अच्छा। जब कोई हेवी साड़ी पहनें तो ब्लाउज ऐसा हो जिसमें आप खुद को कम्फर्टेबल महसूस कर सकें।
कहते हैं चोली-दामन का हमेशा साथ होता है। अगर आप भी इस तरह से सजेंगी-सँवरेंगी तो दीपावली के त्योहार पर घर की जगमगाहट और आपकी खूबसूरती का साथ भी ऐसा ही होगा जैसे एक दीया और बाती का साथ होता है। जो रोशनी से पूरे घर, परिवार में उजियारा फैलाकर सुखी और समृद्ध बनाती है...।

