1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. diwali-mitti-seth-sethani-makan-kharidne-ka-mahatva

दिवाली पर घर लाएं मिट्टी के सेठ-सेठानी और मकान, जानिए क्यों माना जाता है इन्हें शुभ

diwali seth sethani
दीपावली केवल दीयों की जगमगाहट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति की एक सुंदर झलक भी है। मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में दिवाली पर मिट्टी का छोटा 'घरौंदा' बनाने और उसमें 'सेठ-सेठानी' का जोड़ा पूजने की बेहद भावपूर्ण परंपरा है। चलिए जानते हैं इस परंपरा के बारे में।
 

1. क्यों पूजे जाते हैं सेठ-सेठानी?

बाजार में मिलने वाले मिट्टी के सेठ-सेठानी खुशहाली, अक्षय अन्न भंडार और व्यापारिक बरकत के प्रतीक हैं। ऐसी मान्यता है कि इनकी स्थापना से घर की तिजोरी और रसोई हमेशा भरी रहती है।
 

2. बेटियों का अपना 'छोटा संसार' और लक्ष्मी का न्योता

'घरौंदा' शब्द घर के प्रति अपार स्नेह को दर्शाता है। इसे मुख्य रूप से घर की बेटियां बनाती हैं। इसके पीछे दो मुख्य मान्यताएं हैं:
लक्ष्मी आगमन: दिवाली की रात स्वच्छ और सुंदर घरौंदे के जरिए मां लक्ष्मी को अपने घर पधारने का आदरपूर्वक निमंत्रण दिया जाता है।
संस्कार व सीख: खेल-खेल में बेटियां अपने भावी गृहस्थ जीवन को सुचारू रूप से संभालने और सजाने का पहला पाठ सीखती हैं।
 

3. घरौंदे का निर्माण और सजावट

पहले जहाँ इसे ईंट और मिट्टी से तैयार किया जाता था, वहीं आज थर्माकोल, गत्ते या लकड़ी से आधुनिक महलों जैसा घरौंदा बनता है। इसे रंगोली, तोरण और दीयों से सजाया जाता है। इसके भीतर मिट्टी के छोटे-छोटे खिलौने जैसे चक्की, चूल्हा, कढ़ाही, घड़ा और तराजू रखे जाते हैं, जिनमें खील-बताशे और अनाज भरा जाता है। आप चाहें तो दिवाली बाजार से सेठ-सेठानी के साथ ही मिट्टी के घरौंदे भी खरीद सकते हैं।
 

4. पूजा विधान

दीपावली की मुख्य पूजा के दौरान गणेश-लक्ष्मी जी के साथ-साथ इस घरौंदे और सेठ-सेठानी की भी विधिवत पूजा की जाती है। परिवार के सभी सदस्य मिलकर यहाँ पहला दीपक जलाते हैं और अखंड सुख-समृद्धि की मंगलकामना करते हैं। 
 
लाभ: इससे जहां एक ओर आपके खुद के मकान खरीदने या बनाने की मनोकामना पूर्ण होती हैं वहीं इस मकान में रहककर आप भी सुख-समृद्धि और शांति प्राप्त करते हैं सेठ सेठानी की तरह।
अगला लेख
04 November Birthday: आपको 4 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!