Diwali 2026: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त, नोट करें संपूर्ण पूजन विधि, सामग्री और कथा
Diwali 2026:साल 2026 में दीपावली (लक्ष्मी पूजन) का मुख्य पर्व 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार, दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल और निशिथ काल में की जाती है। जिस दिन अमावस्या तिथि इन दोनों कालों में व्याप्त होती है, उसी दिन दीपावली पूजन का विधान है।
अमावस्या तिथि की समय-सीमा
अमावस्या तिथि प्रारंभ: 8 नवंबर 2026, सुबह 11:27 बजे से
अमावस्या तिथि समाप्त: 9 नवंबर 2026, दोपहर 12:31 बजे तक
लक्ष्मी पूजन के मुख्य मुहूर्त (8 नवंबर 2026):-
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:26 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:54 से 02:37 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:31 से 05:57 बजे तक
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 05:54 से 07:50 बजे तक
प्रदोषकाल मुहूर्त: शाम 05:31 से रात्रि 08:09 तक।
निशिथ काल मुहूर्त: रात 11:39 से मध्यरात्रि 12:31 बजे तक
नोट: प्रदोष काल गृहस्थों के लिए महालक्ष्मी पूजन का यह सबसे उत्तम और स्थिर लग्न मुहूर्त है। निशिथ काल मुहूर्त तांत्रिक पूजा, काली पूजा और महानिशा पूजा के लिए यह समय उपयुक्त है।
1. दिवाली पर लक्ष्मी पूजा की आवश्यक पूजन सामग्री:
चौकी और वस्त्र: एक लकड़ी की चौकी और उस पर बिछाने के लिए नया लाल या पीला कपड़ा।
प्रतिमा/मूर्ति: लक्ष्मी-गणेश जी की नई मूर्ति या चित्र (गणेश जी, लक्ष्मी जी के बाएं हाथ की तरफ होने चाहिए)।
कलश और जल: तांबे या पीतल का कलश, स्वच्छ जल, गंगाजल, आम के पत्ते (5 या 7), एक नारियल और मौली (कलावा)।
दीपक और तेल/घी:
पूजा के लिए शुद्ध देसी घी का मुख्य दीपक।
घर के अलग-अलग कोनों और मुख्य द्वार के लिए सरसों के तेल या तिल के तेल के मिट्टी के दीपक।
पूजन सामग्री: अक्षत (बिना टूटे चावल), रोली/कुमकुम, हल्दी, चंदन, अबीर, गुलाल, सिंदूर, और दुर्वा (गणेश जी के लिए)।
फूल और माला: ताजे पीले (गेंदे) या लाल (कमल/गुलाब) फूल और माला।
भोग सामग्री: पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, चीनी), खीर, बताशे, मिठाई, खील (धान की लाई), कमलगट्टा, और ऋतु फल (जैसे अमरूद, सेब, केला)।
अन्य वस्तुएं: धूप, अगरबत्ती, कपूर, पान के पत्ते, सुपारी, लौंग, इलायची, और कुबेर जी की फोटो या यंत्र।
धन/तिजोरी पूजन: सोने-चांदी के सिक्के, रुपए और कौड़ियां।
2. दीपावली लक्ष्मी पूजन की सरल विधि:
स्थान की तैयारी और संकल्प:
घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या उत्तर दिशा में चौकी स्थापित करें और उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं।
चौकी पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें।
स्वयं पर और सभी पूजन सामग्री पर गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें।
कलश स्थापना:
चौकी पर थोड़े से अक्षत (चावल) रखकर उस पर जल से भरा कलश स्थापित करें।
कलश में गंगाजल, सिक्का, सुपारी और दुर्वा डालें। कलश के मुख पर आम के पत्ते रखें और ऊपर नारियल स्थापित करें।
दीप प्रज्ज्वलन:
सबसे पहले शुद्ध घी का मुख्य दीपक और धूप जलाएं।
गणेश पूजन (प्रथम पूज्य):
सबसे पहले भगवान गणेश का ध्यान करें। उन्हें रोली, चंदन, दुर्वा, पुष्प और मोदक/मिठाई अर्पित करें।
माता लक्ष्मी एवं कुबेर पूजन:
आवाहन व तिलक: माता लक्ष्मी और कुबेर जी का ध्यान करते हुए उन्हें रोली, कुमकुम, चंदन और अक्षत चढ़ाएं।
वस्त्र व आभूषण: माता लक्ष्मी को लाल वस्त्र/मौली, सिंदूर और श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें।
फूल व माला: लक्ष्मी जी को कमल का फूल या लाल गुलाब और फूलों की माला चढ़ाएं।
भोग अर्पण: खील, बताशे, पंचामृत, मिठाई और फल का भोग लगाएं।
तिजोरी/सिक्का पूजन: अपने सोने-चांदी के सिक्के, कौड़ी, कमलगट्टे और धन को पूजा स्थल पर रखकर उन पर तिलक लगाएं और पूजन करें।
मंत्र जाप:
लक्ष्मी जी का मूल मंत्र: ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।
गणेश मंत्र: ॐ गं गणपतये नमः।
आरती व क्षमा प्रार्थना:
कपूर और घी के दीपक से पहले भगवान गणेश और फिर माता लक्ष्मी की आरती करें।
आरती के बाद हाथ जोड़कर जाने-अनजाने में हुई भूलचूक के लिए क्षमा मांगें और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।
दीपक सजाना:
पूजन संपन्न होने के बाद मुख्य दीपक को रात भर जलने दें (अखंड दीप) और बाकी दीपकों से घर के मुख्य द्वार, आंगन, तुलसी जी के पास और हर कोने को रोशन करें।
दिवाली की कथा पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें:
दिवाली की आरती पढ़ने के लिए आगे क्लिक करे:

