1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. दिल्ली हिंसा
  4. Priyanka Shanti March against Delhi Violence

दिल्ली हिंसा के विरोध में प्रियंका ने निकाला मार्च, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Delhi Violence
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली हिंसा के विरोध में बुधवार को दिल्ली में शांति मार्च निकाला। सरकार पर दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल रहने का आरोप लगाया और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में हुई हिंसक घटनाओं में अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है।
 
दिल्ली हिंसा के खिलाफ पार्टी के शांति मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रियंका ने उनसे प्रभावित इलाकों में जाने तथा शांति एवं भाईचारे का संदेश फैलाने की अपील की। उन्होंने सरकार पर दिल्ली को बर्बाद करने का आरोप लगाया जहां देश भर से लोग रोजगार की तलाश में आते हैं।
 
कांग्रेस महसचिव ने कहा कि यह हमारी दिल्ली है। लोग यहां काम की तलाश में आते हैं। आज इस शहर में आग और हिंसा फैलाई जा रही है। हम उस पार्टी से हैं जिसने स्वतंत्रता संघर्ष में योगदान दिया और शांति एवं सौहार्द बनाये रखना हमारा कर्तव्य है।
 
प्रियंका ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में शांति लौटाना सरकार, गृह मंत्री का काम है लेकिन वे विफल रहे। उन्होंने कि दिल्ली आपका शहर है और इसे नष्ट किया जा रहा है, सरकार शांति बनाए रखने में विफल रही है।
 
अगला लेख
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में नाइट के नाबाद शतक से इंग्लैंड की थाईलैंड पर बड़ी जीत