सम्बंधित जानकारी
- अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन फरार, पुलिस को सरगर्मी से तलाश
- सांप्रदायिक हिंसा से फैली दहशत के बीच एकजुट हैं हिंदू, मुस्लिम, सिख, दंगाइयों के खिलाफ रातभर करते हैं पहरेदारी
- दिल्ली हिंसा : दंगाइयों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, 123 FIR दर्ज, 630 गिरफ्तार
- Delhi Violence : उन्मादी भीड़ के चंगुल से मुस्लिम युवक को बचाया, सिख ने पहनाई अपनी पगड़ी
- Delhi violence: 10 मुस्लिम परिवारों को बचाकर हिंदुओं ने दो दिन घर में रखा, खाना खिलाया, सुरक्षा घेरे में पहुंचाया घर तक
दंगों के बाद दिल्ली सरकार अलर्ट, घृणा संदेशों की शिकायत के लिए जारी करेगी Whatsapp नंबर
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मद्देनजर दिल्ली सरकार व्हाट्सऐप नंबर जारी करने पर विचार कर रही है जिस पर लोग इस ऐप के जरिए फैलाए जा रहे घृणा संदेशों की शिकायत कर पाएंगे।
सरकार लोगों से इस तरह के किसी भी संदेश को आगे नहीं भेजने की अपील करेगी क्योंकि ऐसी किसी भी सामग्री को फॉरवर्ड कर समुदायों के बीच में दुश्मनी पैदा करना एक अपराध है। इस कदम का मकसद सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर लगाम लगाना है।
सूत्रों के अनुसार, अगर किसी को भी इस तरह की कोई सामग्री प्राप्त होती है, वह तुरंत इसकी शिकायत दिल्ली सरकार को कर सकता है और संदेश भेजने वाले व्यक्ति का नाम और नंबर बता सकता है। सरकार इस संबंध में व्हाट्सऐप नंबर जारी करने पर विचार कर रही है जिसपर ये शिकायतें की जा सकें।
एक अधिकारी सभी शिकायतों को देखेगा और वाजिब शिकायतों को जरूरी कार्रवाई के लिए पुलिस को भेजेगा।
