delhi elections 2025: BJP का केजरीवाल के खिलाफ आरोपपत्र, AAP को सत्ता से हटाने का लिया संकल्प
chargesheet against Arvind Kejriwal: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर राजधानी को घोटालों के माध्यम से भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनाने का आरोप लगाया गया है। भाजपा के इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी (AAP)की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
घोटाले पे घोटाला, केजरीवाल ने बनाया दिल्ली को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला : उन्होंने नारा दिया कि घोटाले पे घोटाला, केजरीवाल ने बनाया दिल्ली को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली की सत्ता से आप को हटाकर रहेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर भी आप तथा केजरीवाल पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी नए मोहल्ला क्लिनिक तथा अस्पताल खोलने में विफल रही और उसने शहर के स्वास्थ्य ढांचे को बढ़ाने के लिए केंद्र के धन का उपयोग नहीं किया।
ठाकुर ने यह आरोप भी लगाया कि आप राष्ट्र-विरोधी ताकतों का समर्थन कर रही है और केजरीवाल ने भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा कि आप को पंजाब चुनाव में खालिस्तानी तत्वों का समर्थन मिला था।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें