1. समाचार
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
  3. समाचार
  4. Amit Shah's sharp attack on Arvind Kejriwal

दिल्ली चुनाव : शाह बोले- 56 साल के जीवन में नहीं देखा अरविंद केजरीवाल से बड़ा झूठा

Amit Shah
नई दिल्ली। भाजपा नेता अमित शाह ने बुधवार को कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 'बड़ा झूठा' अपनी जिंदगी में नहीं देखा।
 
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुनील यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने केजरीवाल से पूछा कि क्या वे जेएनयू के छात्र शरजील इमाम के खिलाफ अभियोजन चलाने की इजाजत देंगे?
 
भाजपा नेता ने कहा कि केजरीवाल ने झूठ बोला था कि वे सरकारी घर या कार नहीं लेंगे। लेकिन अब उनके पास बंगला और कार दोनों हैं। मैंने अपने 56 साल के जीवन में केजरीवाल से बड़ा झूठा नहीं देखा।
 
केंद्रीय गृहमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में केजरीवाल की उपलब्धियों पर सवाल करते हुए कहा कि भाजपा के सांसदों ने आप सरकार के झूठे दावों का पर्दाफाश किया तो इस पर केजरीवाल ने जवाब दिया कि हम (भाजपा) दिल्ली का अपमान कर रहे हैं।
 
शाह ने पूछा कि केजरीवालजी, क्या आप इंदिरा गांधी की तरह महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदिराजी कहा करती थीं कि 'इंदिरा इज इंडिया एंड इंडिया इज इंदिरा'। केजरीवाल भी समझते हैं कि 'केजरीवाल इज दिल्ली एंड दिल्ली इज केजरीवाल'।
 
शाह ने फरवरी 2016 में जेएनयू में 'टुकड़े-टुकड़े' नारे लगाने वालों के खिलाफ अभियोजन की अनुमति नहीं देने के लिए केजरीवाल पर हमला बोलते कहा कि (ईवीएम का) का बटन इतनी जोर से दबाओ कि उसका करंट शाहीन बाग में महसूस हो।
अगला लेख
Weather Predict : बर्फबारी के कारण हिमाचल में 636 रास्ते बंद, गुजरात में शीतलहर की चेतावनी