1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. mahatma gandhi martyrs day

PM मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

mahatma gandhi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार सक्षम और समृद्ध 'न्यू इंडिया' के निर्माण के लिए हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
 
मोदी ने ट्वीट कर लिखा- 'राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। पूज्य बापू के व्यक्तित्व, विचार और आदर्श हमें सशक्त, सक्षम और समृद्ध न्यू इंडिया के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।'
महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था और 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महात्मा गांधी ने अहिंसा और सत्याग्रह की राह पर चलकर आजादी की लड़ाई की अगुआई की थी।
अगला लेख
दिल्ली चुनाव : कांग्रेस की शिकायत पर BJP को EC ने दिया नोटिस