• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
  3. समाचार
  4. AAP के विधायक आदर्श शास्त्री कांग्रेस में हुए शामिल
Written By
Last Updated : शनिवार, 18 जनवरी 2020 (18:35 IST)

AAP के विधायक आदर्श शास्त्री कांग्रेस में हुए शामिल

Adarsh Shastri
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पोते और दिल्ली विधानसभा की द्वारका सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक, आदर्श शास्त्री शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली में सत्तारुढ़ आप (AAP) द्वारा विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिए जाने से नाराज शास्त्री ने आप से नाता तोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

उन्होंने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। समझा जाता है कि शास्त्री अब कांग्रेस के टिकट पर द्वारका सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

आप ने शास्त्री का टिकट काटकर इस सीट से विनय मिश्रा को टिकट दिया है। मिश्रा ने कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था। विनय कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के पुत्र हैं।
ये भी पढ़ें
स्मृति ईरानी का बड़ा हमला, कांग्रेस ने अटलजी को बंद किया, करीम लाला को खुला छोड़ा