1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. 25 lakh looted from petrol pump workers in ghaziabad uttar pradesh

दिनदहाड़े 25 लाख की लूट, पेट्रोल पंपकर्मियों से बदमाशों ने की वारदात

Petrol Pump
गाजियाबाद। गाजियाबाद में दिनदहाड़े लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पेट्रोल पंपकर्मियों से 25 लाख रुपए लूट लिए गए। 
 
खबरों के मुताबिक पेट्रोल पंपकर्मी ये रुपए बैंक में जमा करवाने जा रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने उनसे यह वारदात कर दी। उन्होंने फायरिंग करते हुए यह रकम लूट ली। 
 
बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों की बाइक रुकवा कर करीब 25 लाख रुपए लूट लिए। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की और फरार हो गए।
अगला लेख
पंजाब के CM मान ने की घर-घर राशन वितरण की घोषणा, जल्‍द शुरू होगी योजना