1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2019
  3. समाचार
  4. World Cup 2019 India Pakistan chief selector

वर्ल्ड कप में भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के कोच और मुख्य चयनकर्ता पर गिर सकती है गाज

World Cup 2019
लाहौर। विश्व कप में भारत के हाथों मिली लगातार सातवीं हार से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। समझा जा रहा है कि इस हार के निशाने पर मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक, चीफ कोच मिकी आर्थर पर तो गाज गिरने वाली है, साथ ही साथ सपोर्टिंग स्टाफ की भी छुट्‍टी हो सकती है। 
 
रविवार को मैनचेस्टर में भारत ने 'डकवर्थ लुईस नियम' के तहत पाकिस्तान पर 89 रनों से हराकर विश्व कप की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। इस हार के बाद पाकिस्तान में भूचाल-सा आ गया है और सभी लोग इस हार को पचा नहीं पा रहे हैं, इसीलिए पीसीबी की प्रशासकीय समिति की बुधवार को लाहौर में बैठक होने जा रही है।
 
इस बैठक में पीसीबी में आमूलचूल परिवर्तन किया जाना तय है। सबसे पहले हार की गाज चीफ सिलेक्टर और पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के साथ उनके तीन सहयोगियों को हटाया जाएगा। यही नहीं, चीफ कोच मिकी आर्थर सहयोगी गेंदबाजी कोच अजहर महमूद और बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लॉवर की भी रवानगी हो सकती है।
 
पाकिस्तान में इस वक्त टीवी चैनलों पर सिर्फ एक ही मुद्दा छाया हुआ है। पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर से लेकर वकार यूनुस तक टीम को लानतें भेज रहे हैं। भारत से हुई करारी शिकस्त का पोस्टमार्टम हो रहा है। कप्तान सरफराज अहमद का टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के फैसले को सबसे बड़ा मुद्दा बनाने के अलावा टीम के खिलाड़ियों के मैच से पहले की जा रही पार्टियों को भी निशाने पर लिया जा रहा है।
 
यह भी पता चला है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रबंध संचालक वसीम खान विदेश यात्रा अधूरी छोड़कर अपने देश लौट रहे हैं, ताकि हार पर मंथन किया जा सके। ‘जियो न्यूज’ और ‘द डॉन’ ने भारत से हुई हार पर पाकिस्तान टीम को आड़े हाथों लिया है। 
पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पाकिस्तान की वर्तमान टीम को कोसते हैं जबकि विराट की भारतीय टीम की प्रशंसा करने में पीछे नहीं रहते। उनका मानना है कि पाकिस्तान टीम का मु्ख्य अस्त्र गेंदबाजी है लेकिन सरफराज ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर एक तरह से आधा मैच जीत लिया था, इसके बाद भी भारत को बल्लेबाजी सौंप दी। रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। भारत अपने गेंदबाजों की बदौलत जीता।
 
शोएब ने कहा कि चीफ कोच मिकी आर्थर अंग्रेजी में बात करते हैं और जो न तो कप्तान सरफराज को समझ आती है और न खिलाड़ियों को। यही कारण है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बद से बदतर होता जा रहा है। सरफराज के साथ ही अन्य कई क्रिकेटर टी-20 खेलकर पैसा बनाने में लगे हैं।
अगला लेख
ICC World Cup 2019 : इंग्लैंड और अफगानिस्तान मैच का ताजा हाल