सम्बंधित जानकारी
- टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल शिखर धवन टीम से बाहर
- World Cup : सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के अंगूठे का स्कैन होगा
- World Cup 2019 के लिए शुरू से ही भुवी हमारा दूसरा तेज गेंदबाज रहा : कोच अरुण
- हम अतिरिक्त उत्साहित थे, हमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ साबित करना था : कोहली
- ICC World Cup 2019 : हमने तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया : धवन
टीम इंडिया में कौन लेगा शिखर धवन की जगह?
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोट की वजह से अब तीन हफ्ते तक टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि विश्व कप में शिखर धवन के स्थान पर किस बल्लेबाज को टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलते समय धवन को हाथ में चोट लगी थी, जिसके चलते वे अब पूरे विश्वकप में ही नहीं खेल पाएंगे।
बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, धवन के अंगूठे में फ्रैक्चर है और उसे पूरी तरह से ठीक होने में एक महीने का समय लग सकता है। विश्व कप 30 मई से शुरू हुआ था जो 14 जुलाई तक खेला जाएगा। बताया जा रहा है कि धवन के स्थान पर अब केएल राहुल रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
शिखर के स्थान पर टीम में अंबाति रायडू, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर का दावा बेहद मजबूत माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी अंबाति रायडू और ऋषभ पंत के समर्थक अपने अपने खिलाड़ियों के पक्ष में जमकर दलीलें दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वह नंबर 4 पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 109 गेंदों पर 117 रन बनाए थे।