सम्बंधित जानकारी
- ICC World Cup 2019 : हमने तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया : धवन
- World Cup 2019 : ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई करने वाले धवन ने इंस्टाग्राम पर लिखी यह बड़ी बात
- Cricket World Cup : रोहित और शिखर ने ICC टूर्नामेंटों में साझेदारी रिकॉर्ड की बराबरी की
- ICC World Cup 2019 : गेंदबाजों से निबटने के लिए बल्ले पर 'सेंसर' का उपयोग कर रहे हैं वॉर्नर
- ICC World Cup 2019 : विराट कोहली के अंगूठे में लगी चोट ज्यादा गंभीर नहीं
World Cup : सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के अंगूठे का स्कैन होगा
नाटिंघम। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बाएं हाथ के अंगूठे में आई सूजन के लिए एहतियातन स्कैन मंगलवार को कराया जाएगा जिससे उन्हें लगी चोट की गंभीरता का पता चल सके।
रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में भारत की जीत के हीरो धवन को तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद लगी थी लेकिन वे दर्द के बावजूद खेले थे। काफी दर्द होने के बावजूद धवन ने 109 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली।
धवन हालांकि चोट के कारण क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरे और उनकी जगह रवीन्द्र जडेजा ने पूरे 50 ओवर क्षेत्ररक्षण किया। पता चला है कि धवन के स्कैन के बाद फिजियो पैट्रिक फरहार्ट गुरुवार को ट्रेंटब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले मैच में उनके खेलने पर फैसला करेंगे। भारतीय टीम उम्मीद कर रही होगी कि धवन के अंगूठे में फ्रैक्चर नहीं हो।