1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आलेख
  4. Dhoni, who has played 500 matches, is celebrating his birthday in England

500 मैच खेल चुके धोनी इंग्लैंड में मना रहे हैं अपना जन्मदिन

Birthday
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। आज धोनी 37 साल के हो चुके हैं लेकिन उनकी फुर्ती और फिटनेस नौजवान खिलाड़ियों के बराबर है। एक फैन वीडियो में धोनी अपनी बेटी जीवा और पांड्या भाईयों के साथ जन्मदिन मना रहे हैं।

 
 
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सुरेश रैना ने इस वीडियो पर ट्वीट किया कि किसी भी खिलाड़ी के लिए 500 मैच खेलकर मैदान से बाहर निकलना एक बड़ी उपलब्धि है। आशा है कि आप अपनी खुशी का भरपूर लुत्फ उठाएंगे। आप सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। 
 
साल 2004 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले धोनी को भारत का सफलतम टेस्ट कप्तान माना जाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट जीते। धोनी शुक्रवार को ही 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। वनडे में धोनी ने 9967 रन बनाए हैं जबकि टेस्ट में उन्होंने 4876 रन बनाए हैं। वनडे में 297 कैच लपकने के साथ ही उन्होंने 107 स्टंपिंग भी की है। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1000 रन जड़ने वाले पहले खिलाड़ी भी है।

 
फिलहाल वह इंग्लैंड के दौरे पर हैं जहां टीम को 3 टी-20, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैच खेलने हैं। धोनी के जीवन पर (एम एस धोनी, द अनटोल्ड स्टोरी) नामक फिल्म भी बन चुकी है। खबर है कि धोनी के किरदार को निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म के स्वीकल में भी नजर आएंगे। 
 
अगला लेख
FIFA WC 2018 : ब्राजील के कोच ने माना, उनकी टीम ने जीत का जज्बा नहीं दिखाया