1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. woman doctor corona positive in Mathura

मथुरा में महिला डॉक्टर कोरोनावायरस से संक्रमित

CoronaVirus
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 3 और मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 153 हो गई है।
 
जन संपर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केडी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की 60 वर्षीय महिला  चिकित्सक संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा अस्थाई जेल में रखे गए दो कैदी संक्रमित पाए गए हैं।
 
इनमें से एक कैदी निकटवर्ती भरतपुर जिले के मलूनी गांव का 24 वर्षीय युवक है तथा दूसरा कैदी वृन्दावन थाना क्षेत्र के भदाल गांव का 40 वर्षीय व्यक्ति है।
 
मथुरा जिले में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 153 हो गई है, जिनमें से 72 लोगों का उपचार चल रहा है और सात लोगों की मौत हो चुकी है। शेष लोग इलाज के पश्चात स्वस्थ हो गए हैं। (भाषा)  
 
अगला लेख
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर