सम्बंधित जानकारी
- कोरोनावायरस Live Updates : भारत में कोरोना के 22,771 नए मामले, 442 की मौत
- Covid 19 रोगियों के गंध और स्वाद महसूस नहीं करने के लक्षण समय के साथ चले जाते हैं
- वंदे भारत मिशन शुरू होने के बाद 5.03 लाख से ज्यादा भारतीयों की हुई वतन वापसी
- कोरोनावायरस Live Updates : तमिलनाडु में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार
- पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी Coronavirus से संक्रमित
यूपी सरकार में मंत्री मोती सिंह कोरोनावायरस से संक्रमित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह' और उनकी पत्नी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है।
मोती सिंह ने बताया कि वह अस्पताल में इलाज करा रहे हैं और उनकी तबियत ठीक है। ग्रामीण विकास मंत्री को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह शुक्रवार को हुई जांच में संक्रमित पाए गए। उनकी पत्नी भी संक्रमित पाई गई है।
भारतीय जनता पार्टी से विधायक मोती सिंह 4 बार से प्रतापगढ़ जिले की पट्टी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। (भाषा)
