सम्बंधित जानकारी
- कोविड एंटीबॉडी शायद शरीर में बस 50 दिनों तक रहती हों
- देश में संक्रमण के 34 लाख से ज्यादा मामले, 76.47% स्वस्थ
- कोरोनावायरस Live Updates : यूपी सरकार में मंत्री सतीश महाना कोरोना संक्रमित
- कोरोना दौर में शेयर मार्केट में बढ़त क्या अच्छे दिनों के संकेत हैं
- इंदौर में फिर Corona विस्फोट, 226 नए पॉजिटिव मरीज मिले, 5 नई मौतें, कुल संक्रमित 12455
Corona virus | यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कोरोना संक्रमित
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। औद्योगिक विकास मंत्री महाना ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कोविड के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर शु्क्रवार को मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन है कि आप में से जो-जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया अपनी जांच करवा लें।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार के कई मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित 2 कैबिनेट मंत्रियों कमल रानी वरुण और चेतन चौहान का निधन हो चुका है। (भाषा)
