सम्बंधित जानकारी
- एक्सप्लेनर: कोरोनाकाल में बेकाबू बेरोजगारी, सिर्फ मई में 10 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का अनुमान
- लापरवाही, 10 मिनट में लग गई दो बार वैक्सीन
- स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान, भारतीय नागरिक सिंगापुर हवाई अड्डे पर Covid 19 से संक्रमित नहीं हुईं
- लगातार 5वें दिन संक्रमण दर 10% से कम, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 22.28 लाख
- अपनी आगामी फिल्मों के स्टाफ की सुरक्षा को लेकर साजिद नाडियाडवाला चिंतित, सभी को लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन
Coronavirus | राज्यों को 3 दिन में मिलेंगी 5 लाख अतिरिक्त कोविडरोधी टीके की खुराकें
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 1.82 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं तथा अगले 3 दिन में उन्हें लगभग 5 लाख खुराक और उपलब्ध कराई जाएंगी। केंद्र सरकार ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क और राज्यों द्वारा सीधे खरीद श्रेणी के तहत अब तक 22.77 करोड़ से अधिक खुराक मुहैया कराई हैं।
मंत्रालय ने कहा कि शनिवार सुबह 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इनमें से 20,80,09,397 खुराक इस्तेमाल की जा चुकी हैं जिनमें बेकार हुई खुराक भी शामिल हैं। इसने कहा कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविडरोधी टीके की अब भी 1.82 करोड़ (1,82,21,403) से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। इसके साथ ही उन्हें अगले 3 दिन में 4,86,180 खुराक और मिलेंगी।
मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविडरोधी टीके नि:शुल्क उपलब्ध कराने में केंद्र उनकी मदद कर रहा है। इसने कहा कि वह राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को सीधे खरीद श्रेणी में टीका मुहैया कराने में भी सहायता कर रहा है। (भाषा)
