सम्बंधित जानकारी
- संसद का मानसून सत्र : विपक्ष की सीमा पर गतिरोध, महामारी, अर्थव्यवस्था पर चर्चा की मांग, 23 विधेयक पेश होंगे
- COVID-19 in MP : मध्य प्रदेश में Corona के 2281 नए मामले, 34 और लोगों की मौत
- कोरोना काल में मानसून सत्र के लिए तैयार है संसद, कई चीजें पहली बार होंगी
- COVID-19 : नागपुर में मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 500 रुपए जुर्माना
- COVID-19 : संक्रमण के साथ ही अवसाद और खुदकुशी के मामले भी बढ़े
COVID-19 in Rajasthan : राजस्थान में Corona के 1703 नए मरीज, 15 और लोगों की मौत
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से मरने वालों की संख्या रविवार रात तक बढ़कर 1236 हो गई। वहीं राज्य में रिकॉर्ड 1703 नए संक्रमित मिले हैं।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात साढ़े आठ बजे तक के चौबीस घंटे में राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से 15 और लोगों की मौत हुई हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर में कोरोनावायरस संक्रमण से अब तक 299, जोधपुर में 121, बीकानेर में 92,कोटा में 87, अजमेर में 85 व भरतपुर में 73 मौत हो चुकी हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही संक्रमण के रिकॉर्ड 1703 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,02,408 हो गई जिनमें से 16,654 रोगी उपचाराधीन हैं।
उन्होंने बताया कि नए मामलों में जयपुर के 330, जोधपुर के 243, कोटा के 149, अलवर के 109, अजमेर के 102, सीकर के 75,उदयपुर के 70,नागौर के 53, पाली के 52, भीलवाड़ा के 47, बीकानेर के 45 नए कोविड-19 मरीज शामिल हैं।(भाषा)
