शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Pentagon ने कोरोना पर काबू पाने के लिए नए लगाए प्रतिबंध, कर्मचारियों की संख्या घटाई
Written By
Last Updated : शनिवार, 21 नवंबर 2020 (09:43 IST)

Pentagon ने कोरोना पर काबू पाने के लिए नए लगाए प्रतिबंध, कर्मचारियों की संख्या घटाई

Coronavirus | Pentagon ने कोरोना पर काबू पाने के लिए नए लगाए प्रतिबंध, कर्मचारियों की संख्या घटाई
वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने पेंटागन में कोरोनावायरस का प्रकोप रोकने के लिए नए प्रतिबंध लागू किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नए प्रतिबंध गुरुवार से ही प्रभावी हो गए हैं जिसके अनुसार पेंटागन में अधिकतम कर्मचारियों की संख्या 80 फीसदी से घटाकर 60 फीसदी कर दी गई है। कोरोना का प्रभाव होने के बाद से ही हालांकि यहां कर्मचारियों की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा नहीं रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्रालय की इमारत पेंटागन में घुसते समय कर्मचारियों के तापमान को 2 बार मापा जाएगा। यहां के कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट दी गई है और वे जरूरत के अनुसार बीमारी की छुट्टी भी ले सकते हैं। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
यूपी में हुआ तिहरा हत्याकांड, कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद में सिपाही व उसके 2 परिजनों की हत्या