सम्बंधित जानकारी
- Covid-19 : पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के 4 केस मिले, सभी आए थे अमेरिका से
- Corona का नया Variant 120 गुना खतरनाक, चीन-अमेरिका में मचा रहा तबाही, भारत सरकार भी अलर्ट
- सावधान! ओमिक्रॉन का सबसे प्रचलित स्वरूप XBB संपूर्ण भारत में फैल रहा
- Corona India Update : देश में कोरोना के 265 नए मामले, 3 और संक्रमितों की मौत
- चीन में कोरोना से बेकाबू हुए हालात पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पहली बार दिया बयान, बोले- चुनौतियां हैं बरकरार...
इंदौर में मिला ओमिक्रॉन का नया सब वैरिएंट XBB.1, बढ़ी दहशत
इंदौर। चीन में कहर बरपाने के बाद ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट एक्सबीबी.1 (XBB.1) की इंदौर में भी उपस्थिति दर्ज की गई है। यहां एक 55 वर्षीय महिला इससे संक्रमित पाई गई है। शहर में पिछले दिनों कोरोना के 6 मरीज मिले हैं और इनमें से 1 महिला को अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया था। महिला में 2 दिन पहले ही एक्सबीबी.1 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
अरबिंदो अस्पताल के डॉ. विनोद भंडारी ने बताया कि एक्सबीबी.1 कोरोना का एक नया वैरिएंट है, जो कि कोरोना के 2 वैरिएंट मिलने के बाद बना है और यह वैरिएंट अन्य की तुलना में 140 गुना अधिक संक्रमण फैलाता है। यह वायरस शरीर में प्रवेश करने के पहले कोशिका के प्रोटीन पर असर करता है, जो संक्रमण की पहली स्टेज है। इस वायरस की कोशिकाओं से चिपकने की क्षमता बाकी वैरिएंट से ज्यादा है, इस वजह से यह ज्यादा लोगों को संक्रमित करता है। यह वैक्सीन से मिली एंटीबॉडी या प्राकृतिक रूप से बनी एंटीबॉडी को भी बेअसर करने की क्षमता करता है।
Edited by: Ravindra Gupta
