1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 4 Cases of Omicron Subvariant BF.7 Detected in West Bengal, Alert Sounded

Covid-19 : पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के 4 केस मिले, सभी आए थे अमेरिका से

corona test
कोलकाता। coronavirus : पश्चिम बंगाल में ओमिक्रॉन वायरस के बीएफ.7 वैरिएंट के 4 मामले सामने आए हैं। इसके बाद हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने कहा कि हाल में अमेरिका से लौटे चार लोगों के जीनोम अनुक्रमण से पुष्टि हुई कि वे कोरोनावायरस के नए स्वरूप से संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि चारों मरीजों की हालत स्थिर है।
 
अधिकारी ने बताया कि 4 लोगों में से तीन नदिया जिले के हैं जबकि एक व्यक्ति बिहार का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में कोलकाता में रहता है।
 
पिछले हफ्ते कोलकाता हवाई अड्डे पर एक विदेशी नागरिक सहित 2 व्यक्तियों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उनके जीनोम अनुक्रमण में बाद में पुष्टि हुई कि वे ओमीक्रॉन के बीएफ.7 स्वरूप से संक्रमित हैं।
 
आगरा में अमेरिका से आया युवक संक्रमित : अमेरिका में पढाई कर रहे उत्तरप्रदेश के आगरा का एक युवक घर लौटने के बाद कोरोना संक्रमित पाया गया है। गले में खराश के साथ, खांसी और बुखार था। 
 
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका से आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, गले में खराश के साथ, खांसी और बुखार था।
 
उन्होंने बताया कि इस पर उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई और वह संक्रमित पाया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसे घर में पृथक-वास में रहने के लिये कहा गया है। एजेंसियां
अगला लेख
UP में प्राचीन शिव मंदिर में 3 मूर्तियां खंडित, 4 पुजारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज