मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 3 idols vandalized in ancient Shiva temple in UP, case filed against 4 priests
Written By
Last Modified: बुधवार, 4 जनवरी 2023 (23:28 IST)

UP में प्राचीन शिव मंदिर में 3 मूर्तियां खंडित, 4 पुजारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Uttar Pradesh
संभल (उत्‍तर प्रदेश)। संभल के बहजोई क्षेत्र में बुधवार सुबह शिव मंदिर परिसर में स्थित 3 मूर्तियां खंडित पाई गईं। इस मामले में 4 पुजारियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र के सादात बाड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के बाहर मूर्तियों को खंडित किए जाने की पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पड़ताल शुरू की तो पुजारियों के 2 पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की लिखित तहरीर के आधार पर 4 पुजारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी पता चला है की मंदिर पर नियंत्रण को लेकर इन पुजारियों के बीच पहले से ही विवाद है और यह मामला दीवानी अदालत में भी चल रहा है।

हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष कपिल दीवाना ने कहा कि प्राचीन शिव मंदिर में आज सुबह काली माता, शनि भगवान और मां दुर्गा की मूर्तियों को खंडित किया गया है, 2 महीने पहले मंदिर का घंटा चोरी हो गया था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
Covid-19 : पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के 4 केस मिले, सभी आए थे अमेरिका से