सम्बंधित जानकारी
- Corona India Update : देश में कोरोना के 265 नए मामले, 3 और संक्रमितों की मौत
- चीन में कोरोना से बेकाबू हुए हालात पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पहली बार दिया बयान, बोले- चुनौतियां हैं बरकरार...
- New Year पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, कोरोना को लेकर सता रहा है डर
- Coronavirus : Indore में एक ही परिवार के 4 लोग कोरोना से संक्रमित, MP में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 5
- Corona India Update: कोरोना के 226 नए मामले, 3653 मरीज उपचाराधीन, कोई मौत नहीं
सावधान! ओमिक्रॉन का सबसे प्रचलित स्वरूप XBB संपूर्ण भारत में फैल रहा
नई दिल्ली। इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इन्साकॉग) ने अपने बुलेटिन में कहा है कि कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन स्वरूप और इससे बने अन्य स्वरूप भारत में प्रमुखता से बने हुए हैं जिसमें 'एक्सबीबी' प्रमुख है। इन्साकॉग का बुलेटिन सोमवार को जारी किया गया। हालांकि इस अवधि में गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में कोई वृद्धि नहीं देखी गई है।
बुलेटिन के मुताबिक बीए.2.75 और बीए.2.10 स्वरूप भी फैल रहे थे लेकिन कुछ हद तक। बुलेटिन के अनुसार विशेष रूप से उत्तर-पूर्व भारत में बीए.2.75 वायरस का प्रचलित स्वरूप रहा है। हालांकि इस अवधि में गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में कोई वृद्धि नहीं देखी गई है।
इन्साकॉग ने कहा कि ओमिक्रॉन और इसके स्वरूप भारत में प्रमुखता से बने हुए हैं। एक्सबीबी पूरे भारत में सबसे प्रचलित स्वरूप (63.2 प्रतिशत) है। 5 दिसंबर के बुलेटिन में, जो सोमवार को भी जारी किया गया, इन्साकॉग ने कहा कि कुल संक्रमण दर प्रति दिन 500 से नीचे है। इन्साकॉग ने 28 नवंबर के अपने बुलेटिन में कहा था कि ओमिक्रॉन और इसके स्वरूप भारत में प्रमुखता से बने हुए हैं। कुछ देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत ने निगरानी बढ़ा दी है।
Edited by: Ravindra Gupta
