मंगलवार, 3 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. Junagadh, Gandhinagar and Gandhidham awarded in Netram ranking
Last Modified: अहमदाबाद (गुजरात) , मंगलवार, 3 मार्च 2026 (12:02 IST)

नेत्रम रैंकिंग में जूनागढ़, गांधीनगर और गांधीधाम का दबदबा, DGP राव ने अवॉर्ड देकर पुलिस की थपथपाई पीठ

Gujarat Police Netram Ranking
Gujarat Police Netram Ranking : गुजरात पुलिस आधुनिक तकनीक अपनाकर 'स्मार्ट पुलिसिंग' की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विजन के अनुसार लागू किए गए 'प्रोजेक्ट विश्वास' (Video Integration and State Wide Advanced Security) के तहत राज्य के 34 जिलों में आधुनिक 'नेत्रम' कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए त्रैमासिक रैंकिंग के आधार पर अवॉर्ड दिए जाते हैं। वर्ष 2025 की अंतिम तिमाही की रैंकिंग में जूनागढ़ नेत्रम पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है। इस सूची में गांधीधाम और गांधीनगर नेत्रम ने भी शीर्ष स्थान हासिल किया है।

खबरों के अनुसार, गुजरात पुलिस आधुनिक तकनीक अपनाकर 'स्मार्ट पुलिसिंग' की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विजन के अनुसार लागू किए गए 'प्रोजेक्ट विश्वास' (Video Integration and State Wide Advanced Security) के तहत राज्य के 34 जिलों में आधुनिक 'नेत्रम' कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए त्रैमासिक रैंकिंग के आधार पर अवॉर्ड दिए जाते हैं। वर्ष 2025 की अंतिम तिमाही की रैंकिंग में जूनागढ़ नेत्रम पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है। इस सूची में गांधीधाम और गांधीनगर नेत्रम ने भी शीर्ष स्थान हासिल किया है।

निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए DGP डॉ. के.एल.एन. राव ने अधिकारियों के कार्यों की सराहना की और व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार प्रदान किए। गुजरात पुलिस के नेत्रम को दो कैटेगरी में अवॉर्ड दिए जाते हैं। पहला है 'शोध' यानी सीसीटीवी फुटेज की मदद से कितने अपराधों को सुलझाया गया।
दूसरी कैटेगरी है 'मार्ग सुरक्षा' यानी शहर में प्रोजेक्ट विश्वास के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों का उपयोग ट्रैफिक नियमों के पालन के कितना हुआ? 2025 के आखिर तिमाही में लगातार जूनागढ़ और गांधीनगर नेत्रम शीर्ष पर रहे।

वर्तमान में राज्य में 34 नेत्रम केंद्र कार्यरत हैं, जो गांधीनगर के मास्टर कंट्रोल रूम 'त्रिनेत्र' से जुड़े हुए हैं। आने वाले समय में वडोदरा और सूरत शहर को भी नए और आधुनिक नेत्रम सेंटर मिलने की संभावना है। 
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
ईरान-अमेरिका महायुद्ध: खाड़ी देशों से हजारों भारतीयों की वतन वापसी शुरू, स्पेशल फ्लाइट्स से लौट रहे नागरिक