मंगलवार, 10 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. americairan war indian evacuation special flights dubai doha delhi chennai
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 3 मार्च 2026 (12:05 IST)

ईरान-अमेरिका महायुद्ध: खाड़ी देशों से हजारों भारतीयों की वतन वापसी शुरू, स्पेशल फ्लाइट्स से लौट रहे नागरिक

indore bjp leaders in special flight
अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 3 दिनों से जारी महायुद्ध की वजह से खाड़ी देशों में फंसे हजारों भारतीयों की वतन वापसी शुरू हो गई है। एयर इंडिया और इंडिगो के साथ ही विदेशी एयरलाइंस की उड़ानों के जरिए भारतीयों को भारत लाया जा रहा है। ALSO READ: ईरान-अमेरिका तनाव से कच्चे तेल में आग, ब्रेंट 80 डॉलर पार, क्या होगा भारत पर असर?

दुबई से चेन्नई पहुंची फ्लाइट

पिछले कुछ दिनों से इजराइल-ईरान संघर्ष के कारण फ्लाइट में रुकावट के बीच दुबई से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। एक यात्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हालात बहुत डरावने थे और हमें हर कुछ घंटों में धमाके सुनाई दे रहे थे लेकिन सभी हमलों को रोक दिया गया। हम घर वापस आकर बहुत खुश हैं।

दिल्ली पहुंची एतिहाद एयरवेज की पहली फ्लाइट

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि एतिहाद एयरवेज की पहली फ्लाइट आज दिल्ली पहुंच चुकी है। जिस प्रकार से दूतावास द्वारा सभी लोगों को जो जानकारी दी जा रही है, उसके हिसाब से काम करना चाहिए।

भारत रवाना हुए इंदौर के नेता

पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, समाज सेवी प्रवीण कक्कड़, कारोबारी पिंटू छाबडा दुबई से भारत के लिए रवाना हो गए। भाजपा नेता संजय शुक्ला ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, बाबा महाकाल की कृपा और सभी की शुभकामनाओं से अब हम जल्द ही इंदौर लौटने वाले हैं। हमने दुबई से मुंबई के लिए उड़ान भर ली है और विमान सफलतापूर्वक टेक-ऑफ कर चुका है। इस पूरे समय में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी, तुलसीराम सिलावट, सभी ने संवेदनशीलता के साथ हरसंभव सहयोग प्रदान किया। इन्हीं के प्रयासों से इंदौर आने की व्यवस्थाएं सफलतापूर्वक तय हो सकी हैं।

एयरस्पेस की बदलती स्थिति पर नजर

पीआईबी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस की बदलती स्थिति और इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेशन पर इसके असर पर करीब से नजर रख रहा है। फंसे हुए यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। एयरलाइंस जरूरत के हिसाब से एक्स्ट्रा कैपेसिटी लगा रही हैं और यात्रियों की सुरक्षित और सही तरीके से आवाजाही पक्का करने के लिए विदेशी एविएशन अथॉरिटी और विदेश में भारतीय मिशन के साथ मिलकर काम कर रही हैं।
इस बीच रियाद में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि इंडिगो एयरलाइंस जेद्दा से भारत के लिए स्पेशल फ्लाइट्स उड़ाएगी। वहीं एयर इंडिया भी मस्कट से उड़ान शुरू करने जा रही है।

क्या बोला कतर का भारतीय दूतावास

कतर के दोहा में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, 'भारतीय समुदाय से अनुरोध है कि वे कतर के अधिकारियों द्वारा ऑफिशियल चैनलों के ज़रिए जारी की गई खबरों और गाइडलाइंस को ध्यान से फॉलो करें। निवासियों से आग्रह है कि वे केवल वेरिफाइड और ऑफिशियल जानकारी पर ही भरोसा करें। निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही बाहर जाएं। सभी भारतीय नागरिकों से इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया जाता है।
 
पोस्ट में कहा गया है कि कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कन्फर्म किया है कि कतर का एयरस्पेस बंद है इसलिए हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑपरेशन रोक दिए गए हैं और अथॉरिटी द्वारा एयरस्पेस को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने की घोषणा के बाद फिर से शुरू हो जाएंगे। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट पर न जाएं और लेटेस्ट अपडेट के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।
edited by: Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
होर्मुज़ संकट: दुनिया का सबसे अहम तेल मार्ग बंद, भारत की बढ़ी टेंशन!