1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Number of patients under treatment for coronavirus infection decreased

Corona India Update: उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, कोई मौत नहीं, संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत

coronavirus infection
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 228 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,79,547 करोड़ हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,503 रह गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.11 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत है। इस दौरान कोई मौत नहीं हुई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से भारत में अभी तक 5,30,714 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण की दैनिक दर 0.11 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत है।
 
अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,503 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 51 मामलों की कमी दर्ज की गई है। वहीं देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार भारत में अभी तक कुल 4,41,46,330 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं,जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 2,20,12,80,212 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
मध्यप्रदेश के रीवा में बड़ा हादसा, मंदिर के गुंबद से टकराया विमान, पायलट की मौत