सम्बंधित जानकारी
- Covid-19 : पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के 4 केस मिले, सभी आए थे अमेरिका से
- Corona का नया Variant 120 गुना खतरनाक, चीन-अमेरिका में मचा रहा तबाही, भारत सरकार भी अलर्ट
- Covid India Update: कोरोना के 175 नए मामले, 2570 उपचाराधीन मरीज, कोई मौत नहीं
- Covid-19 Updates : बूस्टर वैक्सीन की दूसरी डोज लेने की जरूरत नहीं, Corona के बढ़ते खतरे के बीच सरकार
- Covid India Update: Corona से राहत, 24 घंटे में 134 नए मामले, कोई मौत नहीं
विदेशी यात्रियों की जांच में बड़ा खुलासा, देश में कोरोना के 11 सब वैरिएंट
नई दिल्ली। हवाई अड्डों, बंदरगाहों, भू बंदरगाहों पर 24 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच 19,227 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच की गई। इनमें से 124 संक्रमित पाए गए। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच के दौरान 11 प्रकार के कोरोना वेरिएंट मिले।
गृहमंत्रालय से जुड़े सुत्रों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच के दौरान ओमिक्रोन के 11 सब वैरिएंट मिले, इन सभी स्वरूप के मामले पहले भी भारत में सामने आ चुके हैं। 124 संक्रमितों के नमूने आनुवंशिकी अनुक्रमण के लिए भेजे गए जिनमें से 40 के नतीजे आ गए हैं। 14 नमूनों में एक्सबीबी.1 सहित एक्सबीबी उप स्वरूप मिले हैं जबकि एक नमूने में बीएफ 7.4.1 उप स्वरूप का संक्रमण मिला है।
देश में XBB 1, 2, 3, 4, 5 की संख्या सबसे अधिक पाई गई। वहीं BA.5, BQ 1.1 and BQ1.122, BQ 1.1.5, CH1.1, CH.1.1.1, BF.7.4.1, BB3 भी संक्रमितों में देखने को मिला है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने नागरिकों से बेवजह ना घबराने और सतर्क रहने के साथ ही सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन करने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि Corona का नया Variant XBB 120 गुना खतरनाक है। यह चीन-अमेरिका में जमकर तबाही मचा रहा है। इसे लेकर भारत सरकार भी अलर्ट है। ओमिक्रॉन का XBB.1.5 वैरिएंट, BQ1 वैरिएंट से 120 गुना तेजी से फैलता है। अमेरिका में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 40 प्रतिशत से अधिक मामले ओमिक्रॉन XBB.1.5 के कारण फैल रहे हैं। XBB.1.5 वैरिएंट में एक अतिरिक्त म्यूटेशन है जो इसे शरीर की कोशिकाओं से बेहतर तरीके से जुड़ जाता है।
यह नया वैरिएंट BQ और XBB की तुलना में ज्यादा बेहतर तरीके से शरीर की इम्युनिटी से लड़कर बच निकलने में सक्षम है। XBB.1.5 वैरिएंट BQ1 वैरिएंट की तुलना में 108 प्रतिशत तेज था लेकिन अधिक डेटा प्राप्त होने के बाद यह 120 गुना खतरनाक है।
