1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. nikki tamboli to donate plasma to help covid-19 patients

निक्की तंबोली डोनेट करेंगी प्लाज्मा, हाल ही कोरोना से जीती है जंग

Nikki Tamboli
बिग बॉस 14 की सेकंड रनरअप निक्की तंबोली कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा डोनेट करेंगी। निक्की तंबोली सरकारी अस्पताल में प्लाज्मा डोनेट करेंगी। 
 
यह खुलासा उनके भाई ने किया है। वे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। निक्की तंबोली ने भी हाल ही में कोरोना से जंग जीती है। 
 
19 मार्च को निक्की ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था और डॉक्टरों के निर्देशों का पालन कर रही थीं। 
 
निक्की ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि वे सरकारी अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा का दान करेंगी। उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी कोरोनावायरस को लेकर सजग रहने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। निक्की ने अपने भाई की भी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।
 
निक्की ने कहा कि मेरा ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है और मैं कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा डोनेट करूंगी और उन लोगों से भी प्लाज्मा डोनेट करने की अपील करती हूं जो कोरोना से जंग जीत चुकी है।
अगला लेख
CoronaVirus Live Updates : ऑक्सीजन को लेकर केंद्र सरकार के नए निर्देश, कर्नाटक में कोरोना के 34000 नए मामले