सम्बंधित जानकारी
- कोरोना का खौफ, 2 माह बाद ससुराल लौटी पत्नी को पति ने घर में रखने से किया इंकार
- कोरोना संक्रमण का नया हॉटस्पॉट बना जयपुर का रामगंज, भीलवाड़ा को भी पीछे छोड़ा
- बंगाल में दुर्गा पूजा पर Corona का साया, नहीं होगा बड़ा आयोजन
- वो अपने फर्ज के लिए सड़क पर हैं, हम अपने फर्ज के लिए घर में ही रह लें
- smartphone के green signal से चल रहा है वायरस के बाद चीन में जीवन
कोरोना से जंग, NCC ने की अपने कैडेट की सेवाओं की पेशकश
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एनसीसी ने देश भर के अपने कैडेट की सेवाओं की पेशकश की है। देश में कोविड-19 से अभी तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है और 1965 मामले सामने आ चुके हैं।
रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया, ‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय कैडेट कोर ने नागरिक प्रशासन को सहयोग करने की पेशकश की है।‘
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरे भारत में अभी तक एनसीसी के करीब 47 हजार वरीय कैडेट ने सेवा देने की इच्छा जताई है।
बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन के आग्रह के आधार पर वालंटियर एनसीसी कैडेट की तैनाती की जाएगी।
