सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus live updates : स्पेन में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 हजार से अधिक
- उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस से दो की मौत
- उप्र में 102 और 108 एम्बुलेंस सेवा के चालकों की हड़ताल समाप्त, शीघ्र मिलेगा बकाया वेतन
- Corona Virus : तबलीगी जमात में शामिल कुछ लोग UP पुलिस के हत्थे चढ़े
- गधा लेकर घूमने निकले किशोरों को UP पुलिस ने गधे पर बैठाया
Corona Virus | कोरोना का खौफ, 2 माह बाद ससुराल लौटी पत्नी को पति ने घर में रखने से किया इंकार
बलिया (उत्तरप्रदेश)। जिले के एक व्यक्ति ने कोरोना वायरस संक्रमण के खौफ से मायके से 2 माह बाद लौटी पत्नी को घर में रखने से इंकार कर दिया। पड़ोसी बिहार राज्य के सीवान जिले के राजा नगर ग्राम की बबिता देवी (28) की शादी 5 साल पहले बलिया निवासी गणेश प्रसाद से हुई थी। 2 माह पहले वह मायके सीवान गई थी।
बबिता देवी ने पत्रकारों को बताया कि 2 माह के अंतराल के बाद जब वह कल बुधवार को अपने ससुराल पहुंची तो उनके पति ने कोरोना वायरस संक्रमण के डर से उसे घर में रखने से मना कर दिया। पति के इंकार के बाद बबिता जिला अस्पताल पहुंची और फिलहाल वह वहीं है।
बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी विपिन सिंह ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला सामने आया है। यह पारिवारिक मामला है और पति को समझाया जाएगा। (भाषा)
