1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Uttar Pradesh police corona virus

गधा लेकर घूमने निकले किशोरों को UP पुलिस ने गधे पर बैठाया

Corona virus
हिमा अग्रवाल
 
कोरोना वायरस (Corona Virus) के खतरे के मद्देनजर यूं तो सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ रहता है, वहीं अलग-अलग नजारे भी देखनो को मिल जाते हैं। यूपी के मेरठ में बड़ा विचित्र ही मामला देखने को मिला।  दरअसल, लॉकडाउन के दौरान दो किशोर गधा लेकर सड़क पर घूमने निकले थे।
 
जैसे ही पुलिस की उन पर नजर पर पड़ी, दोनों किशोरों को पकड़ लिया और लॉकडाउन के दौरान निकलने के लिए सजा भी दे डाली। यह थाना कोतवाली के अंतर्गत शाहपीर गेट के निकट का मामला है। 
 
पुलिस ने पहले तो दोनों किशोरों को उठक-बैठक लगवाई और फिर दोनों ही गधे पर बैठाकर वहां से रवाना कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
अगला लेख
Corona Virus Live Updates : शराबियों के लिए विशेष पास जारी करेगी केरल सरकार