1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Mumbai: 16 kids found Covid positive at Mankhurds children home

मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा, बाल गृह के 18 बच्चे संक्रमित

mumbai
मुंबई। कोरोनावायरस (coronavirus) की बढ़ती रफ्तार एक बार फिर डरा रहा है। मुंबई के पूर्वी उपनगर मानखुर्द में एक बाल गृह के कुल 18 बच्चे 3 दिनों में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।
 
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से 15 बच्चे शुक्रवार को संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्हें चेंबूर के एक आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया।
 
उन्होंने बताया कि बुधवार को एक बच्चे के संक्रमित होने का पता चला और उसे शताब्दी अस्पताल ले जाया गया। अगले दिन, दो और बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जबकि शुक्रवार को की गई एंटीजन और आरटी-पीसीआर जांच में 15 बच्चों में संक्रमण पाया गया, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18 हो गई। उन्हें एक कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हर महीने इस तरह की जांच की जा रही हैं।
 
गुरुवार को मुंबई नगर निकाय ने कहा था कि एक निजी अनाथालय और बोर्डिंग स्कूल के 22 बच्चों को संक्रमित पाया गया, जिनमें से कुछ 12 साल से कम उम्र के हैं।
 
एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि इसके अलावा ठाणे जिले के उल्हासनगर में आमतौर पर रिमांड होम कहे जाने वाले सरकार द्वारा संचालित किशोर सुधार गृह में 14 बच्चों को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया था।
अगला लेख
Talibani नेता का बयान, कहा- भारत के साथ चाहते हैं मजबूत संबंध