1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Cylinder explodes in Mumbai's Dharavi

मुंबई के धारावी में सिलेंडर फटा, 14 लोग घायल

mumbai
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के धारावी इलाके में एक घर में सिलेंडर फटने से 14 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने इस बात की जानकारी दी है।

खबरों के अनुसार, यह हादसा दोपहर तकरीबन 12.30 बजे हुआ। सिलेंडर फटने की यह घटना धारावी के साहू नगर में हुई है। हादसे में 14 लोगों के घायल होने की खबर है।

सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम को अंजाम दिया। सिलेंडर कैसे फटा इस बात का पता अभी नहीं चल सका है। सभी घायलों को सियोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अगला लेख
काबुल एयरपोर्ट के तीन गेट से भी हटाया अमेरिका ने अपना कंट्रोल, अब तालिबान का कब्‍जा